उतरौला बलरामपुर- समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजीज अहमद खान को उतरौला पहुंचने पर सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भाजपा सरकार के नीतियों पर जमकर आलोचना की। उन्होंने यह भी कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान है और प्रदेश में असंतोष की भावना लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है।श्री खान ने बताया कि युवा वर्ग बेरोजगारी और अवसरों की कमी के कारण हताशा में जी रहा है, वहीं पर गांव के गरीब, किसान और छोटे व्या पारी सरकार की नीति यों के चलते कठिन परि स्थितियों का सामनाकर रहे हैं। श्री खान ने यह भी कहा कि देश की आर्थिक स्थिति गम्भीर है। उन्होंने यह भी बता या कि जी डी पी में लगातार गिरावट आ रही है,जिससे आर्थिक अस्थिरता और भी बढ़ रही है। साथ ही साथ उन्होंने केन्द्र सरकार की विदेश नीति की विफलताओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा  कि ऐसे समय मेंसरकार केवल अपनी सत्ता बचा ने के लिए और प्रचार करने तक ही सीमित नजर आती है,जबकि आम जनता की समस्या ओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।उतरौला में विकास पर बातकरते हुए कहा कि यहाँ के भाजपा जनप्रतिनिधि और मुख्यमंत्री का ध्यान क्षेत्र के विकास पर नहीं है,जिसके कारण लोग उपेक्षा और असंतोष महसूस कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में जनता सरकार से और भी नाराज हो सक ती है।इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान छब्बू शाह, ग्राम प्रधान वसीम खान, निहाल खां, हाजी छन्नन खां, पवन कुमार यादव, राकेश कुमार यादव और राम समुझ यादव सहित समाज वादी पार्टी तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
        असगर अली की खबर
         उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने