उतरौला बलरामपुर - थाना गैंडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पंचायत इटई रामपुर के मजरे कटहरी बाग में घर का निर्माण कार्य कर रहे युवक को करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई।मृतक की पहचान शोले आयु लगभग (20) वर्ष पुत्र बेचू के रूप में हुई है। मृतक के पिता बेचू ने बताया कि शोले रविवार को लाला डीह गांव में सुमित्रा के घर का निर्मा ण कार्य में मदद करने के लिए गया था। सुबह लगभग10 बजे सरिया काटने वाले उपकरण का वायर अचानक कट गया, जिससे शोले को करंट लग जाने से गम्भीर अवस्था में उन्हें उतरौ ला के निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। शोले के आठ भाई-बहनों में तीसरे नम्बर पर थे। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंच नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्य वाही की जाएगी।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने