बलरामपुर- आज "पुलिस स्मृति दिवस" के अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में शोक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र/पुष्प व श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी |
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ के संदेश से सभी को अवगत कराते हुए विगत एक वर्ष में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथा सुनाई गई। 
      गौरतलब हो कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु देश भर के पुलिस बल द्वारा प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को _*"पुलिस स्मृति दिवस"*_ मनाया जाता है ।
पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय,  क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर/लाइन
डॉo जितेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री, क्षेत्राधिकारी उतरौला  राघवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी ललिया  देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु कौस्तुभ त्रिपाठी सहित समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी |

  
               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने