उतरौला बलरामपुर- नगर में हर साल की तरह इस साल भी राम लीला कमेटी उतरौला के तरफ़ से परम्परागत तरीके से भव्यता के साथ राम लीला महोत्स व का आयोजन किया गया। यह आयोजन सन 2082 से लेकर सन् 2025 के अन्तर्गत 22 सितम्बर से आरम्भ होकर 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। कमेटी के स्थानाधिपति मयंक गिरी महाराज,अध्यक्ष गोपाल मोदनवाल,महा मंत्री आलोक कुमार गुप्ता,तथा कोषाध्यक्ष श्याम जी कौशल ने बताया कि यह आयो जन नगर की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामा जिक एकता का प्रतीक है।12 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का मंचन नगर के प्रसिद्ध कला कारों के साथ-साथ बाहर से आए प्रख्यात कलाकारों के द्वारा किया गया। विशेष आकर्षण के रूप में एकादशी तिथि को आयोजित भरत मिलाप का कार्यक्रम ने पूरे नगर को भक्तिमय बनादिया। नगर के जामा मस्जिद और ज्वाला महारानी मन्दिर के बीचों बीच हुए इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भारत मिलाप से पूर्व भगवान श्रीराम,माता सीता,भैया लक्ष्मण और हनुमान जी की शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर और जय श्री राम के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया गया।भारत मिलाप स्थल पर नगर के दुःख हरण नाथ मन्दिर, राम लीला कमेटी के अध्यक्ष राम गोपाल मोदनवाल, महामंत्री आलोक कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष श्याम जी कौशल,सभी पदाधि कारीगण,स्थानाधित्पति मयंक गिरी महाराज, दुःख हरण नाथ मन्दिर सेवा समिति के सदस्य तथा नगर के अन्य गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंचन के दौरान श्री राम-भरत मिलाप का दृश्य देखकर उपस्थित जनमानस भाव-विभोर हो उठे। लोगों ने इस आयोजन को समाज में प्रेम,त्याग और एकता का प्रतीक बताया।
राम लीला कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण इस आयो जन को सफल बनाने में पूरी निष्ठा पूर्वक से सह योग कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि राम लीला के माध्यम सेजहां नगर वासी अपनी धार्मि क और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहते हैं, वहीं इससे समाज में नैतिक मूल्यों और आप सी सौहार्द का संदेश भी प्रसारित होता रहता है।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
          उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने