उतरौला बलरामपुर - समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्य क्ष परशुराम वर्मा के नेतृत्व में सपा की एक बैठक कार्यकर्ताओं के साथ की गई। जिसमे सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य व पूर्वजिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने कहा कि आगामी 12 अक्टू बर को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जनपद में  आगमन होने वाला है।
बैठक की जानकारी देते हुए परशुराम वर्मा नेयह भी बताया कि जनपद में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समाज वादी पी डी ए का महा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। सभी सपा कार्य कर्ताओं से विनम्र निवेद न है, कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने की चर्चा तेज़ कर दी जाएं। 
राज्य कार्यकारिणी के सदस्य परशुराम वर्मा ने यह भी कहा कि आगा मी विधान सभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी।सपा में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर एहसान ख़ान ने कहा कि समाज वादी पार्टी को जिला पंचायत चुनाव में कैसे मजबूती के साथ कार्य कर्ताओं को ही चुनाव लड़ाया जाए। इस मौके पर सपा के प्रदेशसचिव अल्पसंख्यक सभा के आबिद अली खान, उतरौला विकास समिति के सचिव मोनू ख़ान, उपाध्यक्ष राकेश यादव,  डॉक्टर अताउल्लाह खान, पूर्व प्रधान मुनीर पाशा, नेहाल ख़ान, पूर्व प्रधान छब्बू शाह के अलावा सपा के तमाम पदाधिकारी व कार्य कर्ता गण मौजूद रहे।

      हिन्दी संवाद न्यूज से
    असगर अली की खबर
     उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने