बलरामपुर -झारखंडी महादेव मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति बलरामपुर की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने की बैठक में समिति की वर्तमान अध्यक्ष कुसुम चौहान ने अस्वस्थता के कारण अपने पद का त्याग कर दिया इसके उपरांत पूर्व समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव द्वारा नामित किए जाने पर दुर्गा पूजा कमेटियों के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू को अध्यक्ष, जबकि अविनाश मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया वहीं, घनश्याम चौहान, मनोज साहू और अंकुर चौहान मालू"को महामंत्री, अजीत श्रीवास्तव, डॉ. तुलसीश दुबे और संजय श्रीवास्तव मुन्ना को उपाध्यक्ष तथा बाबूलाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने कहा कि नई कार्यकारिणी को जो दायित्व मिला है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया जाएगा अन्य पदाधिकारियों का चयन अगली बैठक में किया जाएगा उन्होंने कहा कि किसी भी दुर्गा पूजा कमेटी को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, समिति उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आगामी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी व भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा इस मौके पर उपस्थित सभी दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और समिति की गतिविधियों को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया इस दौरान राम नरेश त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी, डी एन सिंह,पाटेश्वरी प्रसाद गुप्ता, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक, मुकेश शुक्ला, राजकुमार पाण्डेय,कृष्ण गोपाल गुप्ता, सौरभ त्रिपाठी, राघवेंद्र कांत सिंह मंटू नंद लाल तिवारी, संदीप मिश्रा, विनोद गिरि बंटी साहू,मनीष तिवारी, सिद्धार्थ साहू, जय प्रकाश श्रीवास्तव आनंद किशोर गुप्ता,कुन्नू कश्यप, अम्बरीष शुक्ला, लक्की गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, सोनू गौतम वैभव त्रिपाठी,मोनू दुबे,शुभम् मौर्य, शिवम् वाल्मीकि, गोविंद चौधरी, हीरालाल पासवान, आशीष शुक्ला,निशांत चौहान शशांक जायसवाल, आदित्य गुप्ता सहित नगर और आसपास गांवों की दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सनातनी लोग उपस्थित रहे। 

       हिन्दी संवाद न्यूज से
         रिपोर्टर वी. संघर्ष
           बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने