बाराबंकी के हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरायन मजरे चांदपुर के स्वतंत्रता सेनानी मनीराम रावत (75) का गुरुवार को निधन हो गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे उनकी अंतिम विदाई में जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष उपाध्याय ने शिरकत की।जैदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। जवानों ने सलामी देकर स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी।स्वतंत्रता सेनानियों की अंतिम विदाई में विशेष परंपराओं का पालन किया जाता है। जवानों द्वारा सलामी देना और श्रद्धांजलि अर्पित करना वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। मनीराम रावत के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
बाराबंकी के स्वतंत्रता सेनानी मनीराम रावत का जिला मजिस्ट्रेट समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने दी सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
ravendra kumar
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know