उतरौला बलरामपुर- थाना गैड़ास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पंचायत बड़हरी में स्थित राम जानकी मन्दिर में ध्वनि विस्तारक यंत्र को ठीक करने के लिए गया लगभग 19 वर्षीय प्रमोद कुमार जयसवाल को करंट के लगने से मृत्यु हो गई। मामला रविवार की सुबह लगभग 8:30 बजे की है। ग्राम बड़हरी के निवासी आयु लगभग 19 वर्ष प्रमोद कुमार जयसवाल पुत्र खेमराज जयसवाल सुबह लगभग 8:30 बजे गांव में स्थित राम जानकी मन्दिर का साउंड ठीक करने के लिए गया था। साउंड ठीक करते समय उसे करंट लग गई और वह वहीं पर बेहोश हो गिर गया। मन्दिर पर मौजूद पुजारी व अन्य लोगों ने मेन स्विच को बन्द कर उसे करंट की चपेट से छुड़ाया। उपचार हेतु एक निजी हॉस्पिटल गोण्डा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।मृतक के परिजनों के द्वारा  सूचना थाने पर अभी तक नही दी गई है।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने