उतरौला बलरामपुर- माडर्न थाना श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम पिपरी कोल्हुई कपौवा शेरपुर उतरौला बलरामपुर हाइबे पर स्थित कर्बला के पास एक निजी मकान में चल रहे मदर से का निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक विशाल कुमार पाण्डेय व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान यह मदरसा बगैर पंजीकरण के संचालित पाया गया, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवैध रूप से संचालित मदरसे को सीज करने के बाद मदरसे में पढ़ रही लड़कियों को उनके परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल कुमार पांडेय ने बताया कि माडर्न थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम पिपरी कोल्हुई कपौवा शेरपुर मैंन हाइबे पर स्थित कर्बला के पास मदरसा जामिया हलीमा सादिया लिल बनाद नाम से मद रसा का संचालन किया जा रहा था। इसका संचालन अजीजुर्रहमान पुत्र हबीबुर्रहमान के द्वारा किया जा रहा था। मौके पर जब इसका निरीक्षण किया गया, तो कोई वैध कागजात नहीं मिल पाया। इसकी सूच ना अल्पसंख्यक कल्या ण अधिकारी यशवंत मौर्य को दी गई। पुलिस का कहना है कि अल्प संख्यक कल्याण अधि कारी के साथ मिलकर बिना पंजीकरण के चल रहे, इस मदरसा संचाल क के खिलाफकार्यवाही करते हुए इसे बन्द कराया गया। जांच के दौरान मदरसे के सदर गुलाम मैनुद्दीन कोई भी दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर सके। मदरसे में हॉस्टल भी संचालित था। जहां पर 39 छा त्राएं रह रही थीं। जांच टीम ने परिजनों को सूचना देकर सभी छात्राओं को उनके हवाले कर दिया। क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के द्वारा मदरसे की जांच की जा रही है। दस्तावेज़ उप लब्ध न होने की वजह से इस पर कार्यवाही करते हुए मदरसे को फिल हाल बन्द करा दिया गया है। सम्बन्धित दस्तावेज देखे जा रहे हैं। जांच पूरी होने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
        असगर अली की खबर
          उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने