बलरामपुर -अवैध रूप से संचालित क्लीनिक के डॉ. आर. बी. मौर्या, माझौवा उतरौला रोड, बलरामपुर एवं लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड डेंटल क्लीनिक, मेमोरियल चिकित्सालय के सामने को सीज किया गया।ये सभी क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से संचालित किये जा रहे थे।
एच. के. हॉस्पिटल (निकट मेमोरियल चिकित्सालय बलरामपुर) को भी नोटिस जारी किया गया। जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर के आदेश के क्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं राजेश हंस (निजी प्रतिष्ठान नोडल अधिकारी) व निरीक्षण टीम द्वारा अवैध क्लिनिक को 10 अगस्त 2025 को सील किया गया। सीलिंग के साथ विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।
जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अब जिले में कोई भी अवैध क्लीनिक पैथालॉजी या नर्सिंग को होम संचालित  नहीं होने दिया जाएगा। सभी अवैध संस्थानों पर कार्रवाई सख्त से सख्त कार्यवाही कर इन पर लगाम लगाई जाएगी।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने