बलरामपुर- हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के कई स्थानों पर रविवार को भाजपायों ने तिरंगा यात्रा निकाला। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के खूब नारे लगाए। 
रविवार को देहात मंडल एवं चाउर खाता मंडल में भाजपा की ओर से तिरंगा रैली आयोजित की गई। देहात मंडल में फुलवरिया बाईपास से यात्रा प्रारंभ होकर मंडी समिति बलरामपुर पर समापन किया गया। इसी तरह चाउर खाता मंडल में एकता चौराहा से महेश भारी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक पलटू राम ने तिरंगा यात्रा के अगुवाई करते हुए कहा कि देश के लिए सब कुछ बलिदान करने वाले लोगों को कभी बुलाया नहीं जा सकता है। केंद्र व यूपी सरकार तिरंगा यात्रा व आजादी से जुड़ी स्मृतियों से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ा रही है। यात्रा के दौरान लोगों ने देशभक्ति के खूब नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष 71 वीरेंद्र पाठक, चाउर खाता मंडल अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी, सदर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, नगर मंडल अध्यक्ष आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, प्रधान महेश मिश्रा, राकेश गुप्ता, आकाश पाण्डेय, आशू मिश्रा, सर्वेश मौर्य, उदयभान द्विवेदी, मनीष तिवारी, अरविंद तिवारी एवं पवन शुक्ला सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी क्रम में
तुलसीपुर विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत मथुरा मंडल में क्षेत्रीय विधायक कैलाशनाथ शुक्ल के नेतृत्व में मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा निकाला गया, इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे यात्रा में देश भक्ति नारे लोग लगाते रहे।
मथुरा चौराहे कि निकट स्थित जनार्दन मिश्र पेट्रोल पंप से क्षेत्रीय विधायक के साथ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति नारा लगाते हुए चैसार, बनकसिया, जोधीपुरवा, पण्डितपुरवा, बीरपुर चौराहा होते हुए मुख्य बाजार  से होकर राम शंकर भारतीय इण्टर कॉलेज मथुरा बाजार तक यात्रा का समापन किया गया। इण्टर कॉलेज में बने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर लोगों ने बारी बारी माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा में आसपास गांव के युवा भी काफी जोश और जज्बे के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर शिव प्रसाद द्विवेदी, जन्मेजय सिंह, गोविंद पाठक, शिव प्रसाद यादव, बुद्धि सागर अवस्थी, तरुण तिवारी, सुशील तिवारी, सन्तोष वर्मा, जनार्दन मिश्र, जगदीश पासवान, अनूप द्विवेदी, भारत शुक्ल, अरविंद अवस्थी, चेतराम पाल, कैलाशनाथ कसौंधन, विनय सोनी, विपुल मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
             बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने