उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड श्रीदत्त गज अन्तर्गत ग्राम इटई मैदा में स्थित बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल लिमिटेड इकाई- इटई मैदा के गन्ना के महाप्रबंधक डाक्टर आरo पीo शाही एवं गन्ना विकास परिषद, उतरौला के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष तोता राम वर्मा एवं सदस्यगण संचालक मंडल की गरि मामयी उपस्थित रहे।  गन्ना टीम के सदस्य सन्तोष कुमार मिश्रा, वरिष्ठ गन्ना प्रबन्धक विजय कुमार पांडेय अपर गन्ना प्रबन्धक  एवं आईo जीoचौधरी सहायक गन्ना प्रबन्धक के द्वारा कृषक रमेश चन्द्र दूबे पुत्र जगदीश प्रसाद दूबे,ग्राम दौलता बाद के प्लॉट पर उन्नति शील गन्ना प्रजाति कोo लखo-14201 की बुआई को शुरू करा कर मॉनसून बुआई अभियान का शुभारम्भ किया गया। वैज्ञानिक एवं तकनीकी बुआई विधि से बुवाई कराते हुए मृदा एवं बीज उप चार भी कराया गया। इस अवसर पर उतरौला के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेन्द्र सिंह के द्वारा कृषकों को गन्ने की खेती से अधिकाधि क उत्पादन,उत्पादकता लाभदेयता एवं टिकाऊ खेती के बारे में भरपूर्ण जानकारी दी गई। अग्रे तर उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि  कम क्षेत्रफल मे ही अधिकतम उत्पादन प्राप्त कर लाभ अर्जित करना है,तो सभी किसा नो को उन्नतिशील गन्ना प्रजातियो को एवं उन्नत बुआई पद्धतियों  को अपनाना ही होगा। डाक्टर शाही ने कृषको को ज्यादा से ज्यादा उत्पादन एवं प्रति ईकाई क्षेत्रफल से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए मॉनसून/शरद कालीन गन्ना बुआई सह फसलो के साथ-साथ उन्नत बुआई तकनीक का प्रयोग करके करने और अधिकतम लाभ अर्जित करने की अपील करते हुए कहा कि गन्ना कृषको को मॉनसून/शरदकालीन गन्ना बुआई के लाभों से परिचित कराया जाए।इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य प्रगति शील कृषक कमरुददीन उर्फ डम्पर भाई,मुन्ना दूबे,अकबाल अहमद, प्रमोद कुमार वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, अक्कू भाई, काशी राम वर्मा, मेवालाल वर्मा, शाहिद अहमद,एवं तमाम अन्य ग्राम पंचा यत जनप्रतिनिधि गण उपस्थित होकर कृषक रमेश चन्द्र का उत्साह वर्धन किया,साथ ही साथ अपने यहां उक्त उन्नति तकनीक का प्रयोग कर गन्ना उन्नति शील प्रजातियो की बुआई करने का संकल्प लिया।

            हिन्दी संवाद न्यूज़ से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने