उतरौला बलरामपुर- नगर सहित ग्रामीण अंचलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति और हर्षोल्लास का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। छ दिनों तक चलने वाला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव बड़े ही धूम धाम और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। नगर के प्रमुख मन्दिरों और पूजा पंडालों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की झलक साफ दिखाई दे रही है। दुःख हरण नाथ मन्दिर, गोण्डा मोड़ के शिव मन्दिर, पिपलेश्वर महा देव मन्दिर, हनुमान गढ़ी मन्दिर, गांधी नगर पुलिस चौकी के सामने ठाकुर द्वार मन्दिर, मोहल्ला अलावलपुर, गुप्ता टेंट हाउस,ज्वाला महारानी मन्दिर, गुन्ने हलवाई और बस स्टॉप के परिसर सहित नगर के दर्जनों स्थलों पर सुन्दर पूजा पंडाल सजाए गए हैं। इन सभी पंडालों में भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी विविध झांकियां प्रस्तुत की जा रही हैं। विशेष रूप से बाल कृष्ण की माखन चोरी, कालिया नाग दमन, गोवर्धन लीला, रासलीला और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग से सम्बंधित आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। इन झांकियों को देखने के लिए प्रतिदिन रात्रि लगभग 8 बजे लेकर  देर रात्रि तक चलने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं,पुरुष,बच्चे और बुजुर्ग सभी भक्ति भाव से झांकियों का अवलोकन कर रहे हैं, और भगवान श्रीकृष्ण के भजन-संकीर्तन में शामिल होकर भक्तिमय वातावरण का अनुभव कर रहे हैं।पूजा पंडालों में सुन्दर सजावट, रोश नी और भजन-कीर्तन से पूरा नगर आलोकित हो उठा है। जगह-जगह भजन मंडलियांभगवान श्रीकृष्ण की महिमा गा रही हैं, जिससे भक्तों के मन आह्लादित हो रहे हैं। इस अवसर पर नगर में सुरक्षा व्यवस्था की भी चाक-चौबंद रखी गई है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी व्यवधान के धार्मिक अनुष्ठान और झांकियों का आनन्द ले सकें।उतरौला का यह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समर सता और सांस्कृतिक एकता का भी सन्देश दे रहा है। श्रद्धालु एक ही मंच पर आकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को स्मरण होकर भाव- विभोर हो रहे हैं।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने