उतरौला बलरामपुर - नगर पालिका परिषद उतरौला में स्थित दुःख हरण नाथ मन्दिर से विधायक राम प्रताप वर्मा व देवा नन्द गुप्ता के नेतृत्व में भारत माता की जय,वन्दे मातरम् के गगन भेदी जयकारों के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्ग गोण्डा मोड़ तिराहा, पिपलेश्वर मन्दिर, हनुमान गढ़ी, ज्वाला महारानी मन्दिर सुन्नी जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद, कस्बा चौकी, हाटन रोड तिराहा,बस स्टॉप, चांद मस्जिद, अलजामेतुल गौसिया अरबी कालेज से होते हुए श्याम प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर पहुंच कर श्याम प्रसादमुखर्जी के प्रतिमा परमाल्यार्पण करने के बाद सम्पन्न हुई।रविवार को निका ली गई तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में पुरुष महिलाएं एव बच्चे भी शामिल थे, और देश भक्ति गीतों के बीच आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करते हुए पूरे उत्साह पूर्वक व सबकी भागीदारी के बीच यात्रा निकाली गई। नगर में स्थित गांधी पार्क पर पहुंचने के बाद आजादी में महात्मा गांधी के योग दानों को याद करते हुए विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्त,देवा नन्द  गुप्त सहित तमाम लोगों मिलकर माल्यार्पण कर उनको नमन कियागया।विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का यह उद्देश्य था कि प्रत्येक भारतीय आजादी में अपनीप्राणों की आहुति देने वालो को याद करें, और देश प्रति उनके योगदानों को भी याद करते हुए अपने घरों पर तिरंगा लगाए।तिरंगा यात्रा में नगर अध्यक्ष फणींद्र गुप्त,गैडास बुजुर्ग के ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी, उतरौला ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपा ल चौधरी, रोहित कुमार गुप्त,संदीप कुमार वर्मा, सी बी माथुर,के के गुप्त, संतोष कुमार श्रीवास्तव,राम प्रकाश गुप्ता ज्वेलर्स, ओम प्रकाश गुप्ता,रूपेश गुप्त, महेश गुप्त, प्रमोद जायसवाल,सहित प्रशासन के उपजिला धिकारी अभय सिंह, प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के अलावा भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता व पुलिस बल मौजूद रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने