बलरामपुर- थाना सादुल्लानगर क्षेत्रान्तर्गत वादी श्री राधेश्याम सोनी पुत्र छेदीलाल सोनी निवासी ग्राम गुमाफातिमाजोत थाना सादुल्लाह नगर जनपद बलरामपुर द्वारा दिनांक 21.08.2025 को लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि उनका ई रिक्शा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है,  इस सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 96/25 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी. 
 पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व वाँछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक सादुल्लानगर मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 22.08.2025 को थाना सादुल्लानगर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 96/2025 धारा  303 (2) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त राजू वर्मा पुत्र स्वामीनाथ वर्मा निवासी ग्राम मद्दौभट्ठा थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर को मद्दौभट्ठा के पास बाबा कुटी मोड से गिरफ्तार कर किया गया। 
गिरफ्तारकर्ता टीम में मoउoनिo तेजल पटेल, उoनिo  जमील खान, कांo शुभम सिंह, कांo रामदयाल साहनी, काo दुर्गेश मौर्य, मoकांo सीता गुप्ता का योगदान सारानीय रहा। 

        हिन्दी संवाद न्यूज से
          रिपोर्टर वी. संघर्ष
            बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने