बलरामपुर : केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) में गंगापुर लखना बिराहिमपुर गांव निवासी विवेक शुक्ल ने पूरे भारत में 14वीं रैंक हासिल की है। उनका चयन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में मास्टर आफ कंप्यूटर एप्लीकेशन(एमसीए) पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। पिता नवल किशोर शुक्ल व माता मिताली ने बताया कि विवेक ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट सिटी मांटेसरी इंटर कालेज से उत्तीर्ण किया था। इसके बाद महारानी लाल कुंवरि महाविद्यालय में बीसीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर सीयूईटी में 202 अंक प्राप्त किए।
 
            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने