हर घर तिरंगा नगर मंडल कार्ययोजना बैठक सम्पन्न प्रभारी दुष्यन्त चौधरी एंव नगर अध्यक्ष आनन्द स्वरूप राज ने दिये दिशा निर्देश।
बलरामपुर। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शुक्रवार को भाजपा की ओर से नगर स्थित नगरपालिका सभागार में नगर कार्य योजना बैठक की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर प्रभारी दुष्यन्त वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। भाजपा की ओर से जिले में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आगामी 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है। यात्रा के दौरान समस्त जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारी व मंडल से लेकर बूथ अध्यक्ष तक के कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा में नगर में शहीद स्मारक स्थलों पर भाजपा कार्यकर्ता माल्यार्पण का कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को पार्टी की ओर से विभाजन विभीषिका का कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस दौरान जुलूस एवं संगोष्ठी आयोजित किया जाएगा। 15 अगस्त को नगर में हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके बाद सभी भाजपा कार्यकर्ता तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर नमो सहित कई ऐप पर अपलोड करेंगे। नगर अध्यक्ष आनन्द स्वरूप ने कहा कि गत वर्ष लोगों ने उत्साहित होकर अपने घरों पर तिरंगा फहराया था। इस बार पूरा देश उत्साह के साथ अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराएगा। जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने कहा कि 15 अगस्त को सभी कार्यकर्ता उत्सव के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में देश की सेना ने आतंकियों का खात्मा कर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। श्रीसिह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा वितरित करे।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,जिला महामंत्री वरुण सिंह,जिला मंत्री व जिला संयोजक अवधेश त्रिपाठी,मंजू तिवारी,नगर महामंत्री जयंत सिंह धर्मू,महामंत्री मनीष तिवारी,मंडल कार्यक्रम संयोजक सपना पांडे,सह संयोजक संजय गुप्ता,शरद गुप्ता
सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know