जनपद बलरामपुर के विभाग के कुआनो रेंज क्षेत्र में राजापुर भरिया जंगल के बीच अवैध तरीके से मजार बनाकर अतिक्रमण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सेवा भारती के पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक व वन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने की मांग की है। सेवाभारती के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मिश्रा ने 13 जुलाई को बताया कि राजापुर भरिया जंगल में स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर से कुछ ही दूरी पर जंगल के बीच अराजक तत्वों द्वारा अवैध तरीके से मजार बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही अवैध कब्जा आगे चलकर दो समुदायों के बीच विवाद का कारण भी बनेगा। जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मिश्रा तथा बी डी जयसवाल महामंत्री गोंडा प्रभाग द्वारा संयुक्त रूप से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि जंगल में अवैध मजार व अवैध तरीके से लाश दफनाने के संदर्भ में स्थलीय निरीक्षण करके संलिप्त व्यक्ति पर विधिक कार्यवाही की जाए। उतरौला रोड पर स्थित राजापुर भरिया जंगल के अंदर कल्पेश्वर महादेव मंदिर (जंगली नाथमंदिर) के सामने मंदिर से
200 मीटर दूरी पर अंदर जंगल म एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जो कि इस्लाम धर्म का अनुयायी है वह मजार की देखभाल व विस्तार करता है। साथ में मजार की पूजा करने पर अनेक बीमारी ठीक होने का दावा करता है। पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय सम्पत्ति (वन्य क्षेत्र) का हानि होने से बचाया जाए व अवैध मजार तथा लाश को दफनाने पर प्रतिबंध लगाया जाये। बृहस्पतिवार के दिन वहां पर व्यक्तियों जमावड़ा लगता है। स्वास्थ्य लाभ व आर्थिक लाभ का प्रलोभन देकर हिन्दू समाज से मजार को पूजने के लिए कहने वाला वहां पर बैठने वाला पीर फकीर की गतिविधियों की जांच कर विधिक कार्यवाही की जाए।
हिन्दी संवाद न्यूज
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know