अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को प्रथम रैंक

लखनऊ, 13 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर प्रथम कैम्पस के कक्षा-9 के मेधावी छात्र दक्ष राज सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सिंगापुर एवं एशियन स्कूल्स मैथ ओलम्पियाड (एस.ए.एस.एम.ओ.- 2025) में देश में प्रथम रैंक एवं विश्व स्तर पर द्वितीय रैंक अर्जित कर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. छात्र की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है, साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस ओलम्पियाड में विश्व के लगभग 42 देशों के 66,000 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. छात्र ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी बहुमुखी प्रतिभा व गणित ज्ञान का जोरदार प्रदर्शन कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। विदित हो कि सिंगापुर एवं एशियन स्कूल्स मैथ ओलम्पियाड एक वार्षिक अन्र्तराष्ट्रीय कार्यक्रम है, जो कि दुनिया भर के प्रतिभाशाली छात्रों को गणित के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा, सहयोग और नवाचार के लिए एक अन्र्तराष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। यह प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में छात्रों को गणित के अनूठे सवालों को हल करने की उनकी क्षमता का परीक्षण करता है, साथ ही गणितीय कौशल को बढ़ाने के साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल करने का अवसर प्रदान करता है।

श्री खन्ना ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। सी.एम.एस. में छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए पूरे वर्ष विभिन्न विषयों पर अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने