उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अन्तर्गत चयनित 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने मुख्यमंत्री की
उपस्थिति में नवचयनित आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये
आज उ0प्र0 पुलिस के लिए एक ऐतिहासिक दिन, 60 हजार से अधिक युवा आज से भारत के सबसे बड़े पुलिस बल का अभिन्न हिस्सा बनने जा रहे : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जी ने हर क्षेत्र में योजनाआें को
सफलतापूर्वक धरातल पर पहुंचाकर उ0प्र0 में परिवर्तन का आगाज किया
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उ0प्र0 पुलिस नई बुलन्दियों को हासिल करने की ओर अग्रसर
यह भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई, 48 लाख आवेदनों में से 60,244 युवा अपनी योग्यता के आधार पर चयनित होकर आये, भर्ती में 12 हजार से अधिक बेटियां
वर्ष 2047 में हमारा देश दुनिया में सर्वप्रथम
स्थान पर होगा, इसमें उ0प्र0 का योगदान सर्वाधिक
नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम ऐसे समय में सम्पन्न हो रहा, जब सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रधानमंत्री जी के 11 वर्षांर् का कार्यकाल पूर्ण हो रहा : मुख्यमंत्री
आज का यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व
और गृह मंत्री जी के मार्गदर्शन का परिणाम
राज्य के सभी जनपदां के 826 विकास खण्डों तथा
762 नगर निकायों से युवा उ0प्र0 पुलिस बल का हिस्सा बन रहे
विगत 08 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में साढ़े आठ लाख
से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियां प्रदान कीं
बिना रुके, बिना झुके तथा बिना डिगे राज्य को भय एवं दंगा मुक्त वातावरण प्रदान किया
प्रदेश को पर्यटन एवं निवेश के क्षेत्र में एक बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में
स्थापित करने के साथ ही, राज्य के परसेप्शन को बदलने का कार्य किया गया
स्मार्ट पुलिस बल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए
प्रदेश सरकार ने उ0प्र0 पुलिस बल की भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ की
संविधान प्रदत्त आरक्षण की सुविधा का लाभ प्रदान करते हुए तथा मेरिट को
ध्यान में रखते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न किया जा रहा
उ0प्र0 पुलिस बल में 02 लाख 16 हजार पुलिस कार्मिकों की भर्ती की गयी
ट्रेनिंग की क्षमता को भी बढ़ाया गया, एक साथ ही
60 हजार से अधिक पुलिस कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा
जुलाई, 2024 से लागू तीन नए कानूनों की मूल भावना दण्ड आधारित न होकर न्याय आधारित, इनमें वैज्ञानिक साक्ष्य एवं तकनीक को अत्यन्त महत्वपूर्ण माना गया
प्रदेश में 08 नए फॉरेंसिक लैब निर्मित होकर संचालित, 06 नए लैब निर्मित किये जा रहे
प्रशिक्षण में जितना पसीना बहेगा, जीवन में उतना ही कम खून बहाने की नौबत आएगी
महाकुम्भ प्रयागराज-2025 में उ0प्र0 पुलिस बल के संवेदनशील व्यवहार की
प्रशंसा हुई, सामान्य समय में भी पुलिस को संवेदनशील व्यवहार करना चाहिए
लखनऊ : 15 जून, 2025
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। 60 हजार से अधिक युवा जो प्रदेश के हर समाज, जाति, हर जनपद व तहसील का प्रतिनिधित्व करते हैं, वह सभी आज से भारत के सबसे बड़े पुलिस बल का अभिन्न हिस्सा बनने जा रहे हैं। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हमारी सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश पुलिस नई बुलन्दियों को हासिल करने की ओर अग्रसर है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में यहां डिफेंस एक्सपो ग्राउण्ड मेंं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अन्तर्गत चयनित 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस को नियुक्ति पत्र वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने नवचयनित आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी ने कहा कि आजादी के समय उत्तर प्रदेश पुलिस की तुलना देश के अन्य पुलिस बलों के साथ होती थी। बीच के कुछ वर्षां में प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ गयी थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश भर के पुलिस बलों में आधुनिकीकरण की शुरुआत हुई। उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत तीन वर्ष देर से हुई। वर्ष 2014 से वर्ष 2017 तक भारत सरकार की कोई भी सुधारात्मक प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में दिखाई नहीं पड़ती थी। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार बनने पर इसकी शुरुआत हुई।
प्रदेश पुलिस बल में पहले भी कई भर्तियां हुई हैं, लेकिन इस बार यह संख्या सबसे अधिक है। संख्या से ज्यादा यह महत्वपूर्ण है कि 60,244 युवाओं में से किसी को भी कोई भी रिश्वत नहीं देनी पड़ी। यह भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई है। भर्ती में किसी भी प्रकार की सिफारिश, जातिवाद या भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। 48 लाख आवेदनों में से 60,244 युवा अपनी योग्यता के आधार पर चयनित होकर आये हैं। किसी भी शासन के लिए इससे बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती है। पहले भर्तियां जातियों के आधार पर होती थीं। इसमें तकनीक की कोई भूमिका नहीं थी। आज तकनीक से पारदर्शिता बढ़ी है और पारदर्शिता से आपकी नियुक्ति हुई है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी ने कहा कि इस भर्ती में 12 हजार से अधिक बेटियां हैं। उनका हौसला, आत्मविश्वास तथा आनन्द देखकर प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। हमने महिलाओं के लिए आरक्षण की जो व्यवस्था लागू की, उसका शत-प्रतिशत अनुपालन उत्तर प्रदेश में हुआ है। आप सभी ऐसे समय में उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन रहे हैं, जब राज्य नवनिर्माण की ओर आगे बढ़ रहा है। कभी दंगों का गढ़ माना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज दंगा मुक्त हो चुका है। यहां न्याय का शासन स्थापित हुआ है। अब यहां गुण्डों का शासन नहीं है और अपराधियों को वी0आई0पी0 ट्रीटमेन्ट नहीं मिलता है। इन सभी व्यवस्थाओं को आप सभी युवाओं को और आगे ले जाना है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मेंं वर्ष 2017 से 2025 तक की प्रदेश की यात्रा और वर्ष 2014 से 2025 तक देश की यात्रा भारत में परिवर्तन का काल है। आप अमृतकाल में उत्तर प्रदेश पुलिस बल में जुड़ रहे हैं। मंच पर बैठे लोगों में से बहुत कम लोग वर्ष 2047 में देश को देख रहे होंगे, परन्तु आप सभी नवचयनित आरक्षी उस समय होंगे। वर्ष 2047 में हमारा देश दुनिया में सर्वप्रथम स्थान पर होगा। इसमें उत्तर प्रदेश का योगदान सर्वाधिक होगा। प्रधानमंत्री जी ने 11 वर्षां में देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। अब वर्ष 2047 के भारत की नींव डालने का काम आप युवाओं को करना है।
विगत 11 वर्षां में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। करोड़ों लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। इनमें रसोई गैस के निःशुल्क कनेक्शन, शौचालय, नल से जल, बिजली, निःशुल्क अनाज, 05 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा, किसानों को प्रति वर्ष 06 हजार रुपये देने जैसे कार्य प्रधानमंत्री जी ने करके दिखाए हैं। पिछड़े, दलित तथा आदिवासी परिवारों के जीवन में नया उजाला लाने का कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था 11वें से चौथे स्थान पर आ गयी है। देश पर 200 साल राज करने वाले अंग्रेज भी हमसे पीछे हैं। वर्ष 2027 तक हमारा देश तीसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था बनेगा।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जी ने शिक्षा, कानून व्यवस्था, इन्फ्रास्ट्रक्चर, हर गांव-हर घर तक बिजली, नल से जल सहित हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में योजनाआें को सफलतापूर्वक धरातल पर पहुंचाकर परिवर्तन का आगाज किया है। अब सभी नवचयनित आरक्षियों पर उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश के साथ सुरक्षित प्रदेश बनाये रखने की जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश में सी0सी0टी0वी0 कैमरे, कन्ट्रोल रुम, कमाण्ड सेन्टर, पी0सी0आर0 वाहन तथा डेढ़ सौ से अधिक ऑनव्हील एफ0एस0एल0 यूनिट लोगां को न्याय दिलाने के कार्य में संलग्न हैं। आप सभी को इस व्यवस्था को और आगे ले जाना है। आप सभी को सुरक्षा, सेवा तथा संवेदनशीलता के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है।
देश में तीन नये कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हुए हैं। अगले 05 वर्षां में देश में ऐसी स्थिति आ जाएगी कि एफ0आई0आर0 होने के बाद सुप्रीम कोर्ट तक लोगां को तीन वर्ष तक न्याय मिल जाएगा। आप सभी इस व्यवस्था का हिस्सा बनेंगे। अब तकनीक के आधार पर न्याय दिलाने की व्यवस्था बनी है।
प्रधानमंत्री जी के 11 वर्षां के कार्यकाल में देश सुरक्षित हुआ है। कभी देश के 11 राज्यों में फैला नक्सलवाद अब मात्र तीन जिलों में सिमट गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 31 मार्च, 2026 तक यह देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। पूर्व के शासन में आये दिन देश पर आतंकी हमले होते थे। प्रधानमंत्री जी के शासन काल में पाकिस्तान ने उरी, पुलवामा तथा पहलगाम में आतंकी हमला किया। इन आतंकी हमलों का भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक तथा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से करारा जवाब दिया।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी ने कहा कि सशक्त भारत का एक नया युग शुरू हुआ है। ऐसे समय में 60 हजार से अधिक युवा देश के सबसे बड़े पुलिस बल जिसकी संख्या लगभग 04 लाख है, का सदस्य बनने जा रहे हैं। आपके सामने पूरा जीवन है। गुण्डों तथा माफियाओं में आपका डर होना चाहिए। साथ ही, गरीब, दलित, पिछड़े व आदिवासी समाज को आपमें मसीहा दिखना चाहिए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 60,244 पुलिस बल की भर्ती एवं नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम ऐसे समय में सम्पन्न हो रहा है, जब सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रधानमंत्री जी के 11 वर्षांर् का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। नए भारत में हर भारतवासी के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए बिना भेदभाव के शासन की योजनाआें का लाभ पहुंचाने का कार्य हुआ है। आज का यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और गृह मंत्री जी के मार्गदर्शन का परिणाम है। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदां के 826 विकास खण्डों तथा 762 नगर निकायों से युवा उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत 08 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखते हुए साढ़े आठ लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियां प्रदान की है। आज यहां 60,244 नवनियुक्त पुलिस कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। प्रधानमंत्री जी ने अमृत काल के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हम सभी के समक्ष एक विजन प्रस्तुत किया है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर नागरिक, नौजवान, महिलाओं, किसानों तथा गरीबों को प्राप्त होना चाहिए। आज यहां आयोजित कार्यक्रम एक प्रशासनिक आयोजन मात्र नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा दिए गए लक्ष्यों का एक हिस्सा है।
आज का कार्यक्रम हमारी प्रतिबद्धता, सुशासन की सिद्धि और सुरक्षा के संकल्प का एक जीवंत उदाहरण है। उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से देश में सबसे बड़ा राज्य है। इसके अनुरूप प्रदेश में चुनौतियां भी ज्यादा थीं। विगत 08 वर्षों में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने बिना रुके, बिना झुके तथा बिना डिगे राज्य को भय एवं दंगा मुक्त वातावरण प्रदान किया है। प्रदेश को पर्यटन एवं निवेश के क्षेत्र में एक बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के साथ ही, राज्य के परसेप्शन को बदलने का कार्य किया गया है। आज इसका परिणाम हम सभी के सामने है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने स्मार्ट पुलिसिंग के कुछ सूत्र दिए हैं। इनमें स्ट्रिक्ट एवं सेंसिटिव, मॉडर्न एवं मोबाइल, अलर्ट एवं अकाउण्टेबल, रिलाएबल एवं रेस्पॉन्सिव तथा टेक्नो-सेवी एवं ट्रेण्ड शामिल हैं। स्मार्ट पुलिस बल आज की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस बल की भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ की। वर्ष 2017 के पूर्व प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद, भेदभाव होता था तथा परीक्षा की शुचिता पर प्रश्न चिन्ह खड़े होते थे। ईमानदारी के साथ कोई चयन नहीं होता था। लेकिन आज यह दोनों बीते जमाने की बात हो गई है।
आज प्रदेश में संविधान प्रदत्त आरक्षण की सुविधा का लाभ प्रदान करते हुए तथा मेरिट को ध्यान में रखते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा सिर्फ उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 02 लाख 16 हजार पुलिस कार्मिकों की भर्ती की गयी है। रिफॉर्म करते हुए इस पुलिस बल को मॉडर्न बनाया जा रहा है। वर्ष 2017 में प्रदेश में पहली पुलिस भर्ती के समय वर्तमान गृह मंत्री जी ने ट्रेनिंग के लिए पैरामिलिट्री, मिलिट्री एवं अन्य राज्यों के ट्रेनिंग सेन्टरों की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। उस समय अनेक राज्यों ने अपने यहां हमारे पुलिस बल के प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई थी। आज प्रदेश में 60,244 पुलिसकर्मियों की भर्ती के साथ ही, ट्रेनिंग की क्षमता को भी बढ़ाया गया है। प्रदेश में एक साथ ही 60 हजार से अधिक पुलिस कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गृह मंत्री जी द्वारा वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का उद्घाटन किया गया था। इसने वर्ष 2023 से कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है। जुलाई, 2024 से प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश में तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू किये गये हैं। आज उसके परिणाम हम सभी के सामने हैं। इन तीनों नए कानूनों की मूल भावना दण्ड आधारित न होकर न्याय आधारित है। इनमें वैज्ञानिक साक्ष्य एवं तकनीक को अत्यन्त महत्वपूर्ण माना गया है। इसके लिए प्रदेश में आठ नए फॉरेंसिक लैब निर्मित होकर संचालित हो गए हैं। 06 नए लैब निर्मित किये जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में गृह मंत्रालय के सहयोग से दो-दो मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध करायी गई हैं। तीसरी वैन उपलब्ध कराने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। सभी 75 जनपदों में साइबर थाने स्थापित किए गए हैं। प्रदेश के सभी 1994 थानों पर साइबर हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन सभी कार्यों से प्रधानमंत्री जी के विजन को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी एवं गृह मंत्री जी के विजन के अनुरूप आज यहां 60,244 नवचयनित पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। इन कार्मिकों तथा इनके माता-पिता की तमन्ना थी कि यह भी पुलिस बल का हिस्सा बन सकें। गरीब से गरीब परिवारों चाहे वह जनजातीय, वंचित या दलित परिवार या पिछड़े एवं अति पिछड़ी जाति से जुड़े हुए हों, उनके बेटे और बेटियां सभी को इस पुलिस भर्ती में बिना भेदभाव के स्थान प्राप्त हुआ है। यह सभी उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सुरक्षा में सहायक बनेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने सभी नवचयनित आरक्षियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्दीधारी बल का एक नियम है कि प्रशिक्षण में जितना पसीना बहेगा, जीवन में उतना ही कम खून बहाने की नौबत आएगी। जवाबदेही के साथ प्रशिक्षण पूर्ण करें। पुलिस बल का दोस्ताना व्यवहार तथा उनकी संवेदना एक कॉमन मैन की समस्या का समाधान करने का माध्यम बनें। महाकुम्भ प्रयागराज-2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस बल के संवेदनशील व्यवहार की प्रशंसा हुई थी। सामान्य समय में भी पुलिस को संवेदनशील व्यवहार करना चाहिए। उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के परसेप्शन को बदलने का कार्य किया है। अब आप देश के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बन रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवचयनित आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस बल के माध्यम से प्रदेश सहित देश की बेहतरीन सेवा कर अपने को साबित करेंगे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं श्री ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक एवं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, सूचना निदेशक श्री विशाल सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा नवचयनित आरक्षी उपस्थित थे।
--------
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know