नीट-2025 में सी.एम.एस. का शानदार प्रदर्शन

सी.एम.एस. के 7 छात्रों के 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक जबकि 86 छात्रों ने 

कट-आॅफ परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर शानदार सफलता अर्जित की

लखनऊ, 14 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट-2025) में एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस वर्ष सी.एम.एस. के सर्वाधिक 7 छात्रों ने नीट-2025 में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है जबकि 86 छात्रों ने कट-आॅफ परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर देश के प्रख्यात मेडिकल कालेजों में अपने स्थान सुनिश्चित किया है। 

नीट परीक्षा में चयन के उपरान्त सी.एम.एस. के ये छात्र देश के प्रख्यात मेडिकल कालेजों में 

एम.बी.बी.एस. कोर्स में एडमीशिन लेकर डाक्टर की डिग्री प्राप्त करेंगे।

सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सभी चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। डा. गाँधी ने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाशाली छात्र आगे चलकर विश्व मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभायेंगे। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों का बधाई देते हुए इस अभूतपूर्व सफलता हेतु सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं व शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि नीट-2025 में 

99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों में जोया खान ने 

720 में से 578 अर्थात् 99.82 परसेन्टाइल अंक अर्जित किया है जबकि इकरा फैजी ने 575 अंक 

(99.79 परसेन्टाइल), इब्राहिम मोहम्मद ने 565  (99.68 परसेन्टाइल), सारिया खान ने 564 

(99.67 परसेन्टाइल), गौरिका लूथरा ने 558 (99.58 परसेन्टाइल), आतिफ अंसारी ने 555 (99.52 परसेन्टाइल) एवं आदित्य अवस्थी ने 549 (99.41 परसेन्टाइल) अंक अर्जित कर सफलता का परचम लहराया है। इसी प्रकार, युवराज मिश्रा (98.99 परसेन्टाइल), शिवांगी यादव (98.50 परसेन्टाइल), श्रेया वर्मा (98.37 परसेन्टाइल), अचिन्त्य पटेल (98.20 परसेन्टाइल) एवं सूर्य विक्रम सिंह (98.15 परसेन्टाइल) ने भी शानदार सफलता अर्जित की है। इन सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। 

श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर 

सी.एम.एस. परिवार गौरवान्वित है। सी.एम.एस. अपने छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग व मार्गदर्शन प्रदान करता है। यही कारण है कि विद्यालय के छात्र बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर रहे हैं।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने