बलरामपुर- आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू एवं अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्या ने बोर्ड की बैठक के बाद नहर बालागंज के पास कर्बला स्थल को मंजूरी दी है। अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया मुस्लिम पक्ष द्वारा झारखंडी सरोवर को वक्फ की संपत्ति को लेकर हाई कोर्ट में वाद दायर किया गया था, जिसको लेकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ द्वारा मामले को खारिज करते हुए झारखंडी सरोवर को सम्पति बताया गया। इसके बाद नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से ताजिया विसर्जन व दफन के लिए नहरबालागंज पुल के पास कर्बला स्थल को नगर पालिका प्रशासन द्वारा व्यवस्था कराई गई है जिससे आने वाले मुहर्रम त्यौहार को लेकर मुस्लिम समुदाय ताजिया का विसजर्न कर सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know