बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
 लोनी के इंदिरापुरी में शुक्रवार को अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित "अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान" के तहत एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन भगवती पैलेस, इंदिरापुरी लोनी में किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरणादायक जीवन, नारी नेतृत्व, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को जनमानस तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कांता कर्दम तथा विशिष्ट अतिथि लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर उपस्थित रहे। 

नगरपालिका क्षेत्र की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह ने कहा "अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान महिला थीं, जिन्होंने ना केवल न्यायपूर्ण शासन किया बल्कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती कांता कर्दम ने कहा अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवनकाल में जो कार्य किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने बिना भेदभाव के मंदिरों का निर्माण, धर्मशालाओं की स्थापना और जनता की सेवा को प्राथमिकता दी। ऐसे अभियान हमें हमारी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ते हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा लोनी की धरती पर ऐसे ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन गौरव की बात है। मैं चाहूँगा कि क्षेत्र की बेटियाँ अहिल्याबाई जैसे चरित्र से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में आगे आएँ। आज की पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर महिला सशक्तिकरण और सेवा के मार्ग पर चलना चाहिए। यह स्मृति अभियान सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम है।" कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं ने  भी भाग लिया। संगोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने भी अहिल्याबाई के जीवन पर विस्तृत चर्चा की और उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा उपाध्यक्ष विजय भाटी, विपिन मावी, महामंत्री राजेन्द्र वाल्मीकि, कार्यक्रम जनपद संयोजक अमित चौधरी, कार्यक्रम संयोजक एवं सभासद दल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष राहुल श्याम सुंदर, मनीष चौहान, अश्विनी कुमार, संतोष मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, महिला बाल कल्याण समिति सदस्य कौमुदी चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा जिला संयोजक प्रदीप गहलोत, सभासद राजेश सोम, जीतू ,सतेंद्र बंसल, जयवीर बंसल, कृष्ण बंसल, विनीता सिंह, धर्मवती, रुपा चौधरी, अमित तोमर, टीटू ठाकुर, रोहित चौहान, देवेंद्र पाल, धर्मेंद्र कुमार, सुमित कुमार, उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पं ललित शर्मा, विपिन कसाना, जिला मंत्री आकाश गौतम, अजय गर्ग, रामभूल शर्मा, ठा. विजय बहादुर, धर्मेंद्र शर्मा, एमएन शास्त्री, वरुण धामा, राजवीर प्रजापति आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने