उतरौला बलरामपुर - तेज रफ्तार में आ रही पिकअप की टक्कर से मन्दिर की पुजारिन घटना स्थल पर ही मौत हो गई, पिक अप चालक फरार हो गया।
उतरौला बलरामपुर शनिवार को सुबह एक दर्दनाक हादसे में मन्दिर में कई वर्षों से सेवा कर रहीं 55 वर्षीय महिला पुजारिन को तेज रफ्तार से आ रही पिकअप की चपेट में आ जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गये। घटना थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ब्लॉक चौराहे पर स्थित मुस्तैनी बाबा सिद्धेश्वर नाथ मन्दिर की पुजारिन थी। और ग्राम किरतापुर की निवासिनी मृतका कौशल्या देवी पुत्री जिया लाल कई वर्षों से मन्दिर में पूजा-पाठ एवं साफ-सफाई का कार्य कर रही थीं। शुक्रवार की सुबह वे रोज की तरह मन्दिर परिसर में झाड़ू लगा रही थीं, तभी मनकापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार में अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि कौशल्या देवी को गम्भीर रूप से चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सी एच सी रेहरा बाजार पहुंचाया गया जहां से स्थिति को गम्भीर देखते हुए प्राथ मिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल बलरामपुर को रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।प्रभारी चिकित्सा धिकारी डॉक्टर गिरधर चौहान ने बताया कि महिला को गम्भीर अवस्था में सीएचसी लाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के सम्बन्ध में रेहरा बाजार निवासी आशीष गुप्ता ने थाने में दी गई तहरीर में घटना की पूरीजानकारी दी। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। स्थानीय लोग मृतका कौशल्या देवी की सरलता और धार्मिक सेवा भावना के लिए उन्हें याद कर रहे हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know