उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड श्रीदत्त गंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिगना के मुरावनडीह गांव निवासी 60 वर्षीय वासुदेव अपने शारीरिक रूप से विकलांग हैं। उम्र और बीमारी के चलते उनकी स्थिति दिन-ब-दिन गम्भीर होती जा रही है। इसके बावजूद उन्हें अब तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।वासुदेव ने बताया कि उन्होंने विकलांग पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन दोनों के लिए कई बार आवे दन किया है। उन्होंने अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से भी मदद की गुहार लगाई। इसके बावजूद भी आज तक कोई समाधान नहीं निकला। वह अपने आर्थिक तंगी के कारण उनके लिए रोज़मर्रा की ज़रूरतें भी पूरी करना मुश्किल हो रहा है।वासुदेव ने कहा कि वे विकलांग पेंशन के लिए पात्र हैं, परन्तु अगर किसी कारण वश उन्हें विकलांग पेंशन नहीं दी जा सकती है, तो वृद्धा वस्था पेंशन का भी लाभ दिया जाए। उनका यह भी कहना है कि उम्र और विकलांगता दोनों ही परिस्थितियां उन्हें रोज़मर्रा की चुनौ तियों से लड़ने में और कमजोर बना रही हैं।
गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि वासुदेव वास्तव में ज़रूरत मंद हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के हकदार भी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में शीघ्र कार्य वाही की जाए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शह जाद अली ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही वासुदेव की समस्या का निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर भी पूरी मदद की जाएगी, ताकि वासुदेव को जल्द से जल्द पेंशन का लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे ज़रूरत मंद लोगों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि वे सम्मान जनक अपना जीवन जी सकें।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने