बलरामपुर-  अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा थाना हर्रैय्या का औचक निरीक्षण किया गया।
     निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना मालखाना, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, अपराध रजिस्टर व त्योहार रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क व समस्त दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया गया व समस्त दस्तावेजों के निरंतर अद्यतन करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। 
तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना परिसर, आरक्षी बैरक तथा थाना आवास, मेस/भोजनालय आदि की साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीo थाना हर्रैय्या व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे। 
                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने