उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड श्रीदत्तगज अन्तर्गत ग्राम चन्दापुर में स्थित राप्ती नदी पर उपजिलाधिकारी उतरौला राजेन्द्र बहादुर ने सोमवार को राप्ती नदी के मुहाने पर बनाये गये बांध का निरीक्षण किया। निरी क्षण के दौरान बांध के किनारे बसे ग्राम के ग्रमीणों से बाढ़ के समय होने पर सभीसमस्याओ की जानकारी ली।राप्ती नदी में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ विभीषिका से चन्दा पुर, पचौथा, क्याम जोत, पिपरी कोल्हुई, मस्तीजोत, लारम,मझारी,खमरिय अलादाद सहित दर्जनों ग्रामो को बचाने के लिये दो दशक पूर्वबलरामपुर भड़रिया तटबन्ध का निर्माण कराया गया है।तटबन्ध के निर्माण से राप्ती नदी के मुहाने पर बसे ग्राम को बाढ़ से होने वाली सभी समस्या ओ में कमी आई। बाढ़ से बचाने के लिये बाँध करीब चार वर्ष पूर्व कट गया था। जिससे दर्जनों ग्राम जलमग्न हो गए थे,और सैकड़ो हेक्टयर फसल का भी नुकसान हुआ था। बाढ़ का पानी इटई मैदा के पावर प्लांट में घुस जाता है। जिससे करीब सात दिन तहसील की विधुत आपूर्ति बहाल नही हो सकी है। ग्रामीण महेंन्द्र प्रताप पाण्डेय, पारस नाथ,सुल्तान खान, निजामुद्दीन अंसारी व सुनील कुमार तिवारी आदि ने उपजिलाधि कारी उतरौला से बांध का निरीक्षण कर इस पर कार्य वाही किये जाने की मांग की गई।ग्रामीणों के शिकायत पर सोमवार को उप जिलाधिकारी राजेन्द्र बहादुर ने चन्दापुर ग्राम पहुचकर बांध का निरीक्षण किया गया और कार्यदायी संस्था को बांध को कटान से बचाने के लिये आवश्य क दिशा निर्देश भी दिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know