टीचर्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिकाएं गोल्ड मेडल से सम्मानित

लखनऊ, 4 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की दो शिक्षिकाओं सुश्री रेनू चैधरी एवं सुश्री रुचि मिश्रा को उनकी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल हेतु गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया है। सी.एम.एस. शिक्षिकाओं ने यह उपलब्धि क्रेस्ट टीचर ओलम्पियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर अर्जित की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में सुश्री रेनू चैधरी ने क्रेस्ट टीचर मैथमेटिक्स ओलम्पियाड एवं क्रेस्ट टीचर रीजनिंग ओलम्पियाड में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किया है तो वहीं दूसरी ओर सुश्री रूचि मिश्रा ने क्रेस्ट टीचर साइंस ओलम्पियाड एवं क्रेस्ट टीचर रीजनिंग ओलम्पियाड में दो गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी शिक्षण प्रतिभा का परचम लहराया है। सी.एम.एस. शिक्षिकाओं की यह उपलब्धि शिक्षण के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता, दक्षता 

व विशेषज्ञता का प्रमाणित करने के साथ ही विद्यालय की अनूठी ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर’ शिक्षण पद्धति की विशेषता को दर्शाती है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई दी है।

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 66 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है। इन्हीं विद्वान शिक्षकों की बदौलत सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने