बलरामपुर- महान दानवीर भामाशाह जी की  जयंती पर जनपद में विकास भवन सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया।
विकास भवन सभागार में आयोजित व्यापार कल्याण दिवस में मुख्य अतिथि मा० विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ला द्वारा महान दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान सभी व्यापारियों ने मा० मुख्यमंत्री जी का वर्चुअल संबोधन सुना।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा० विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ल , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री श्याम मनोहर तिवारी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्त द्वारा जनपद में सर्वाधिक कर देने वाले 05 व्यापारियों , फर्म सर्वश्री चंद्र प्रकाश जायसवाल के चंद्र प्रकाश जायसवाल , फर्म अजय इंटरप्राइजेज के राम चरित्र, फर्म पेरिस गारमेंट कैटर्स एंड जनरल ऑर्डर सप्लायर्स के ओम प्रकाश तिवारी, फर्म सर्वश्री मिश्रा कंस्ट्रक्शन के रवि कुमार मिश्रा ,सर्वश्री सिंह टिंबर ट्रेडर्स के अपूर्व सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मा० विधायक तुलसीपुर जी ने कहा कि महान दानवीर भामाशाह जी का जीवन त्याग , सेवा एवं राष्ट्रभक्ति की मिसाल हैं , उनकी दानवीरता ने उनको इतिहास में अमर बना दिया।
जब महाराणा प्रताप जी के पास संसाधन की कमी थी तब दानवीर भामाशाह जी ने मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके लक्ष्य को सर्वोपरि मानते हुए अपनी सम्पूर्ण धन-संपदा  अर्पित कर दी थी।
उन्होंने कहा कि देश के उत्थान में व्यापारियों की हमेशा अहम भूमिका रही हैं। 
 मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों को सम्मान एवं सुरक्षा प्रदान किया जा रहा तथा व्यापारी हित की कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
इस दौरान उपायुक्त राज्य कर व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने