बलरामपुर- शनिवार 10/05/2025 को एम.एल.के.पी.जी. कॉलेज बलरामपुर के सभागार में पवन बख्शी द्वारा लिखी गई पुस्तक 'गागर में सागर भरने वाले कविअरुण प्रकाश पांडे' का विमोचन हुआ। विमोचन कार्यक्रम का प्रथम सत्र डॉo जे.पी. तिवारी पूर्व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग एम.एल.के.पी.जी कॉलेज की अध्यक्षता में हुआ जिसमें बलरामपुर जनपद के विभिन्न कवि- शायर एवं जनपद के बाहर से भी आए हुए साहित्यकारों ने प्रतिभाग् किया। डॉo जे.पी. तिवारी, जिला सेवायोजन् अधिकारी सुश्री मीता गुप्ता, डॉ रमेश शुक्ला, श्री ओम प्रकाश मिश्र, श्री सत्य नारायण मिश्र, श्री आद्या प्रसाद पांडेय, श्री सर्वेश सिंह ने अरुण प्रकाश पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी ने बताया कि श्री अरुण प्रकाश पाण्डेय ने अनवरत हिंदी एवं अंग्रेजी साहित्य पर कई दशकों से समान रूप से अपनी लेखनी से महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके अंग्रेजी की कविताएं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हुए हैँ। इससे पूर्व भी उनकी दो पुस्तकें 'लक्ष्मण गोज़ टू फॉरेस्ट' एवं 'बिखरे पल' का प्रकाशन हो चुका है। उनकी क्षणिकाएं विशेष रूप से चर्चा का केंद्र रहीं जैसे 'तुम से अच्छी  तुम्हारी तस्वीर है ,कम से कम रंग तो नहीं बदलती'। साहित्यकारों ने बताया कि चार पंक्तियों में अपनी बात को अरुण जी ने इस तरह से कहा है कि गागर में सागर भरने वाली कहावत निश्चित रूप से चरितार्थ होती है। अध्यक्ष डॉo जे.पी. तिवारी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियाँ इस पुस्तक पर शोध कार्य करेंगी। द्वितीय सत्र में काव्य संध्या का आयोजन श्री आद्या प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें बलरामपुर के डॉo अज़ीज़,डॉo शुभहान, शफ़ीक़ बलरामपुरी, आशीष आनंद, अवधेश सिंह समीर, महमूदुल हक़, शम्स, कन्हैया लाल वर्मा मधुर ,मोनिस,अनवर, सुश्री मीता गुप्ता, डॉ ओम प्रकाश मिश्रा,कमरुद्दीन,आदि कवियों शायरों तथा सिद्धार्थनगर से पधारे श्री ब्रह्मदेव शास्त्री पंकज आदि साहित्यकारों ने अपनी अपनी रचनाएं पढीं। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध हास्य कवि विनोद सिंह कलहंस ने किया। विमोचन कार्यक्रम में बलरामपुर एवं अन्य जनपदों से आये हुए कवियो- शायरों के अतिरिक्त जनपद के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने