उतरौला बलरामपुर - शनिवार को उपजिलाधिकारी उतरौला राजेन्द्र बहादुर ने बाढ़ प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण किया और सम्भावित बाढ़ के खतरे को देखते हुई सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। राप्ती नदी में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से तहसील के दर्जनों ग्रामो को बाढ़ की विभीषिका का दंश झेलना पड़ता है। राप्ती नदी के तटवर्ती ग्राम बाघा जोत, चन्दापुर, कटरा, फत्तेपुर, लाल नगर, विरदा बनिया भारी, मिलौली बाघा जोत, महुवा धनी, सुरहिया देवर, मटेरिया कर्मा, रूस्तम नगर, मलमलिया, कुंडऊ बौडिहार, रसूलाबाद आदि ग्रामो में बाढ़ के समय तहसील मुख्या लय से सम्पर्क टूट जाता है, मात्र एक ही आवागमन का सहारा नाव ही रह जाता है। उपजिलाधिकारी उतरौ ला राजेन्द्र बहादुर ने सुरहिया देवर में राज कीय पालीटेक्निक के समीप बह रही राप्ती नदी के कटान का निरी क्षण किया। लालनगर  बलरामपुर भड़रिया तटबन्ध के कटान व ठोकर का भी निरीक्षण कियाफत्तेपुर,रुस्तमनगर, बारम,मिलौली बाघाजोत आदि जगहों का निरीक्षण करने के बाद  बाढ़ चौकियों व बाढ़ शरणालय का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश सभी कर्मचारियों को दिया।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने