बलरामपुर - जनपद मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए वक्ताओं ने श्री नेहरू के द्वारा किए गए देश के प्रति कार्यों की इसी क्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा की देश जिस समयआजाद हुआ था। देश की माली हालत बहुत ही दैनिए थी नेहरू जी के अथक प्रयासों से भारत को मजबूती मिली इसी क्रम में पूर्व प्रमुख राजबहादुर यादव ने कहा जिस देश में सुई नहीं बनती थी उस देश में पंडित नेहरू के प्रयासों से बड़ी-बड़ी परियोजनाएं इस देश में शुरू हुई और उन्हें परियोजनाओं व वर्तमान सरकार बेच रही है वक्ताओं में प्रमुख रूप से डॉ पंकज गुप्ता डॉ प्रतीक मिश्रा जिला प्रवक्ता घनश्याम मिश्र बृजेश चौहान शाहिद हसन टीपू विशाल कश्यप सुरेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने की उक्त अवसर पर शिवलाल ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के देश के प्रति किए गए कार्यों को हमारा देश हमेशा याद रखेगा श्री नेहरू ने देश की एकता अखंडता व भाईचारा को मजबूती प्रदान की थी और उसी का नतीजा है कि आज हमारा अखंड भारत दुनिया का सिरमौर बना है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know