भाजपाइयों ने मनाई अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती 

अहिल्याबाई नारी शक्ति की प्रेरणा पुंज: अंगद सिंह 

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन पर अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानपरिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह ने अटल भवन पर आयोजित जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर के इतिहास को आज की पीढ़ी को जानना चाहिए और पढ़ना चाहिए। भारत के गौरवशाली इतिहास को हम सभी से छिपाने के साथ तथ्यों को तोड़-मरोड़कर सनातन संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया गया। अहिल्याबाई होलकर ने काशी विश्वनाथ सहित हजारों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और हर मंदिर में धर्मशाला बनवाई ।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है महिलाओं के विकास के लिए तमाम सारी योजनाएं लाकर उनके उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है अहिल्याबाई होलकर नारी सशक्तिकरण की प्रबल प्रतीक थी। कार्यक्रम को सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी,निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सम्बोधित किया और अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने आये हुए समस्त अतिथियों को बुके व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और विषय पर प्रस्तावना रखी। कार्यक्रम संयोजक जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ अजय मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अभियान संयोजक जिला महामंत्री वरूण सिंह ने किया। कार्यक्रम में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर प्रतिभा ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू', ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी,मनोज तिवारी,गोविन्द सोनकर,हेमंत जायसवाल,पंकज सिंह,महिपाल चौधरी,जिला उपाध्यक्ष राम करन मिश्रा,बृजेन्द्र तिवारी,जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा,जिला मंत्री अवधेश तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,सुनीता मिश्रा,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता तिवारी,डा अजय सिंह,श्याम मनोहर तिवारी सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने