जनपद बलरामपुर-डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती पर बलरामपुर के कांग्रेसियों ने रैली निकाली और अम्बेडकर तिराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें याद किया। 
कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवलाल ने कहा कि हर साल अंबेडकर जयंती मनाई जाती है। 


यह दिन न केवल उनके जीवन और संघर्षों को याद करने का मौका है, बल्कि न्याय, सामाजिक समानता और मानव अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए भी यह बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। डॉ. अंबेडकर एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, विधिवेत्ता और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक थे।
उन्होंने भारत के आजादी के समय देश को सही दिशा दिखाने के लिए कई तरह के योगदान दिए और भारत का संविधान तैयार करना उनमें से ही एक योगदान है। उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संविधान को एक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समतावादी दस्तावेज के रूप में तैयार किया। संविधान में उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को मूल आधार बनाया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवलाल पूर्व अध्यक्ष अनुज सिंह डॉक्टर पंकज गुप्ता धर्मेंद्र पांडे राज बहादुर यादव घनश्याम मिश्र बृजेश चौहान आज़ाद बाबू,विनीत मिश्र,तरुण सिंह व पंकज द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know