संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के पावन अवसर पर जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के करपिया पड़रा दौलतपुर सहित विभिन्न गांव में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया गया।
इस दौरान कई स्थानों पर शोभायात्रा भी निकाली गई इस मौके पर ज़ैदपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी अम्बरीश रावत, जिला पंचायत सदस्य राम सिंह भुल्लन वर्मा, मंडल अध्यक्ष केवल प्रसाद वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे वही पडरा गांव में हरख ब्लॉक प्रमुख रवि रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय अवस्थी, श्रेष्ठ शर्मा, पूर्व प्रधान रणजीत वर्मा, विशंभर दयाल गौतम, दशरथ लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वही बाराबंकी के हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत दौलतपुर में भी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात केक काटा गया ।
ग्राम प्रधान अतुल वर्मा ने कहा कि, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर महिलाओं को संवैधानिक अधिकार दिलाने के पक्षधर थे उन्होनें कहा था कि, नारी राष्ट्र की निर्मात्री है, हर नागरिक उसकी गोद में पलकर बढ़ता है नारी को जागृत किये बिना राष्ट्र का विकास संभव नही है।
उनका मानना था कि, एक समाज की प्रगति का मापदण्ड उसकी महिलाओं की स्थिति से तय होता है। उनका स्पष्ट रूप से मानना था कि, मनुष्य अपने कर्मों से महान होता है जन्म से नही। इसलिये शिक्षा लेकर अपने कर्मों को महान बनाओं।बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर प्रधान अतुल वर्मा, कमलेश वर्मा ,सरदार, आत्माराम ,सुनील गौतम ,बनवारी राम विलास ,रामदास सहित दर्जनों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायी मौजूद थे।
Good job 👍
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know