एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर  सभागार में विश्व आर्द्र दिवस के उपलक्ष्य में  बलरामपुर फर्स्ट एवं एन सी सी, एन एस एस व रोवर्स-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कैडेटों व स्वयंसेवकों को आर्द्र भूमि दिवस के उद्देश्य व महत्व पर प्रकाश डाला गया।
     कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो0 राघवेंद्र सिंह ने करते हुए सभी का स्वागत किया। 
 संबोधित करते हुए कहा कि आर्द्र भूमि मानव अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है। वे दुनिया के सबसे अधिक उत्पादक वातावरणों में से एक है, जैविक विविधता के उदगम स्थल जो पानी और उत्पादकता प्रदान करते हैं जिस पर पौधों और जानवरों की अनगिनत प्रजातियां जीवित रहने के लिए निर्भर हैं। बलरामपुर फर्स्ट के संयोजक वरिस्ठ समाजसेवी सर्वेश कुमार सिंह ने सभी को अवगत कराया कि अंतरराष्ट्रीय आर्द्र भूमि दिवस के अवसर पर 02 फरवरी को भगवानपुर बंधा पर एक विचार गोष्ठी के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए सविनय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि  विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2025 का थीम है, 'हमारे साझा भविष्य के लिए आर्द्रभूमियों का संरक्षण'. यह दिवस हर साल 2 फ़रवरी को मनाया जाता है. इस दिन का मकसद, आर्द्रभूमियों के संरक्षण और पुनर्स्थापन के लिए जागरूकता बढ़ाना है। अभ्युदय कोचिंग के संयोजक सचिन सिंह ने कहा कि  विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2025 का विषय "हमारे साझा भविष्य के लिए आर्द्रभूमियों का संरक्षण" है। यह विषय सभी लोगों के कल्याण के लिए इन प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए साहसिक कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित करता है - ताकि भावी पीढ़ियां आर्द्रभूमियों से लाभ उठा सकें। एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रमेश शुक्ल व रोवर्स के प्रभारी डॉ एस के त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने  कार्यक्रम का संचालन करते हुए आर्द्र भूमि के महत्व पर प्रकाश डाला।
    इस अवसर पर सांस्कृतिक निदेशक डॉ अनामिका सिंह,डॉ राम रहीस, डॉ बी एल गुप्ता, डॉ भावना सिंह,डॉ अल्पना परमार,डॉ  संदीप कुमार, डॉ अमित कुमार, डॉ अभयनाथ ठाकुर ,डॉ राजन सिंह सहित कई  लोग मौजूद रहे।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
            बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने