एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के आदि संस्थापक महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह जी की स्मृति में 01 फरवरी से 07 फरवरी 2025 तक संस्थापक सप्ताह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के बौद्धिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
यह जानकारी महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय के आदि संस्थापक महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह जी की स्मृति में प्रतिवर्ष संस्थापक सप्ताह समारोह का आयोजन किया जाता है। इसी श्रृंखला में 01 फरवरी से 07 फरवरी तक यह आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ साथ 05 फरवरी को अन्तरसंकाय विविधा प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा जिसके अंतर्गत कला, विज्ञान, वाणिज्य व शिक्षक शिक्षा संकाय में मध्य सुर और ताल का महामुकाबला होगा। प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने उक्त प्रतियोगिता के लिए सभी छात्र-छात्राओं का आह्वान किया है कि इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। संस्थापक सप्ताह समारोह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के संयोजक भी नामित किये गए हैं। वहीं अन्तरसंकाय विविधा प्रतियोगिता के लिए भी संयोजक व सह संयोजक नामित किये गए हैं। कला संकाय के संयोजक की जिम्मेदारी प्रो0 रेखा विश्वकर्मा व सह संयोजक की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान व मणिका मिश्रा को सौंपी गई है। विज्ञान संकाय की संयोजक प्रो0 वीणा सिंह व सह संयोजक डॉ वर्षा सिंह व प्रियांशु मिश्र,वाणिज्य संकाय के संयोजक डॉ के पी मिश्र व सह संयोजक डॉ के के सिंह व सिद्धार्थ मोहन्ता तथा शिक्षक शिक्षा संकाय के संयोजक प्रो0 एस पी मिश्र व सह संयोजक डॉ राम रहीस व डॉ मिथलेश मिश्रा को नामित किया गया है। सांस्कृतिक निदेशक डॉ अनामिका सिंह ने बताया कि 01 फरवरी को रंगोली, संस्कृत श्लोक व एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 02 फरवरी को आशु कविता, मेहंदी रचे हाथ तथा एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं 03 फरवरी को अंग्रेजी व हिंदी में निबंध लेखन तथा अंग्रेजी में वाद विवाद प्रतियोगिता,04 फरवरी को उर्दू व संस्कृत में निबंध , चित्रकला व हिंदी में वाद विवाद प्रतियोगिता तथा सांय 04 बजे से एकांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 05 फरवरी को आशुभाषण प्रतियोगिता के साथ साथ शाम 04 बजे से अन्तरसंकाय विविधा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 06 फरवरी को क्विज प्रतियोगिता तथा 07 फरवरी को प्रकाशोत्सव पर्व के साथ संस्थापक सप्ताह समारोह का समापन होगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know