व्यापारियों से वार्ता करते जीएसटी अधिकारी 


 जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर परिसर में आयोजित सर्राफा व्यापारियों की बैठक में जिलाधिकारी ईशा प्रिय ने व्यापारियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि घरेलू सोने के उपयोग को बढ़ावा दें तथा खरीद और बिक्री में स्थानीय व्यापार को प्राथमिकता दें। साथ ही विदेश से कम सोने का आयात करने का आग्रह किया।


जीएसटी डिप्टी कमिश्नर सुनील सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बाजार में विभिन्न प्रकार की भ्रामक सूचनाएं फैल रही हैं, जिनसे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे संयम बनाए रखें और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर पारदर्शी व्यापार व्यवस्था को मजबूत करें।

डीएम व एसपी का सम्मान करते स्वर्णकार 



बैठक में व्यापारियों ने डीएम और एसपी का स्वागत करते हुए अपनी समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बाजार में निगरानी तथा व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु बनाए रखने पर भी चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।


बैठक में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रदेश मंत्री शत्रुघ्न सोनी, सुरेन्द्र सोनी, राज कुमार सोनी, अखिल सेठ एवं संतोष सोनी सहित कई सम्मानित सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे।


इस दौरान अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ उत्तर प्रदेश, अंबेडकर नगर के जिला अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों को संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा व्यापारिक हितों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। बैठक का समापन आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।


   Author

जीवन 






Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने