नेशनल कम्प्यूटर प्रतियोगिता में सी.एम.एस. 

छात्रों ने जीते गोल्ड एवं सिल्वर मेडल

लखनऊ, 15 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने नेशनल कम्प्यूटर प्रतियोगिता ‘कम्प्यूडॉन जूनियर चैम्पियनशिप‘ में एक गोल्ड मेडल एवं दो सिल्वर मेडल अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जहाँ एक ओर सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के कक्षा-8 के छात्र प्रियांश शुक्ला ने ‘नार्दन रीजन गोल्ड मेडलिस्ट’ का खिताब अपने नाम किया है तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस की कक्षा-5 की छात्रा निमराह जेहरा एवं सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के कक्षा-9 के छात्र ईशान्त कुमार ने ऑल इण्डिया सिल्वर मेडल अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है। डिजिटल लिट्रेसी पर आधारित यह प्रतियोगिता साइबर लर्निंग एजूकेशनल सोसाइटी तत्वावधान में आयोजित हुई। यह जानकारी 

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों से हजारों छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड एवं सिल्वर मेडल अर्जित कर सिद्ध कर दिया है कि आगे चलकर ये मेधावी छात्र अपने ज्ञान व मेधात्व के दम पर भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ायंेगे। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने 

सी.एम.एस. छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

श्री खन्ना ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है, साथ ही छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्रों में लगातार प्रोत्साहन व मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उच्च सफलता अर्जित कर नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने