उतरौला बलरामपुर- शुक्रवार को उतरौला तहसील में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य था कि नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराना था। रैली का नेतृत्व उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार ने किया। इस आयोजन में क्षेत्र के कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें भारतीय विद्यालय इण्टर कॉलेज, मोहम्मद उस्मानी इण्टर कॉलेज, स्कॉलर अकैडमी इण्टर कालेज, एम जे एक्टिविटी सीनियर सेकेंड्री स्कूल और राजकीय कन्या पाठशाला इण्टर कालेज भी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपने जोश और ऊर्जा से रैली को सफल बनाया। रैली की शुरुआत मोहम्मद. यूसुफ उस्मानी इण्टर कॉलेज से हुई। उपजिलाधिकारी उतरौ ला अवधेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली को तहसील कार्यालय तक पहुंची और वहां से लौटते हुए मोहम्मद युसूफ उस्मानी इण्टर कॉलेज में सम्पन्न हुई। रैली के समय मुख्य मार्ग पर विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता के नारे लगाए और लोगों को अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्य क्रम के समापन पर उपजिलाधिकारी उतरौला अवधेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को मतदान की शपथ दिलाई।शपथ के दौरान उन्होंने कहा लोक तंत्र की नींव प्रत्येक नागरि क की सक्रिय भागीदारी पर टिकी होती है। हर मतदाता का वोट देश के भविष्य को तय करता है। इसलिए हमें मतदान को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ में निभाना चाहिए। रैली के बाद रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। बच्चों ने मतदान जागरूकता पर आधा रित रंगोलियां बनाईं, जो न केवल आकर्षक थीं,बल्कि उनमें एक सशक्त सन्देश भी था। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से परिवार और समाज को प्रेरित करना था। इस आयोजन में न केवल विद्यार्थी बल्कि शिक्षक भी शामिल हुए, इस क्षेत्र के नागरिकों और अभिभावकों ने भी भाग लिया। उन्होंने बच्चों की कलात्मकता और सन्देश को सराहा। उपजिलाधिकारी अव धेश कुमार ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों को सामाजिक जिम्मेदारियों से भी जोड़ते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह भी किया। मतदाता जाग रूकता रैली और इसके अन्तर्गत आयोजित गति विधियां न केवल लोकतंत्र के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी को उजागर करती हैं, बल्कि एक मजबूत और जागरूक समाज की नींव रखने में भी सहायक होती हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know