उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड श्रीदत्त गंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत दारीचौरा में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में विभिन्न प्रदेशों के पहलवानों ने भाग लिया। महिला पहल वानो की कुश्ती काफी आकर्षक रही। दंगल में गाजीपुर के मनोज‌ कुमार पहलवान व जिला बरेली के सुरेन्द्र कुमार पहलवान की कुश्ती काफी देर तक चली। दोनों पहलवानों में जिले बरेली के सुरेन्द्र कुमार विजयी रहे। इसी तरह प्रयागराज से आई महिला पहलवान कल्याणी का मुकाबला नन्दनी नगर गोण्डा से आई महिला पहलवान शिवांगी  के बीच कड़ी मुकाबला हुआ। दोनों महिला पहलवानों में हुए कुश्ती में शिवांगी विजयी रही। कुश्ती देखने वालों की भारी भीड़ मौजूद रहीं। दंगल का आयोजन अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रियगुनायत ने‌ की।

        हिन्दी संवाद न्यूज से
       असगर अली की खबर
        उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने