राजकुमार गुप्ता 
मथुरा।वृंदावन, नगर में केशीघाट पर सोमवार को यमुना में स्नान के दौरान दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। 
गोताखोरों ने उन्हें बचाने के काफी प्रयास किए, लेकिन उनकी जिंदगी नहीं बचा पाए। काफी देर बाद दोनों के शव यमुना से निकाले जा सके। 
जिसकी सूचना पुलिस द्वारा उनके परिजनो को दे दी गईं, सूचना मिलते ही युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार निवासी बदनगढ़ थाना मंडेला जिला झुनझुनू से चार दोस्त चारधाम के केदारनाथ दर्शन करके मथुरा वृंदावन पहुंचे ,
वृन्दावन पहुंचने के बाद बांके बिहारी के दर्शनों के उपरांत वह वृन्दावन के केशीघाट पहुंचे,
जहा यमुना स्नान करने के लिए दो दोस्त पानी में उतर गए,
स्नान के दौरान  मोहित पुत्र महेन्द्र सैनी उम्र 17 वर्ष, राहुल पुत्र लक्षमण सैनी उम्र 18 वर्ष नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले गए। 
शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर कई गोताखोरों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकीन जब तक दोनो यमुना के गहरे पानी में डूब चुके थे।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।काफी प्रयासों के बाद दोनों युवकों को यमुना से बाहर निकाला। 
तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों के शव बाहर निकालने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने