राजकुमार गुप्ता
मथुरा। रोजा इफ्तार पार्टी में देश के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी गईं। वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. शेख द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सामूहिक रूप से सभी धर्मों के जिम्मेदार लोग, सामाजिक व्यक्ति, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने शामिल होकर सर्व धर्म एकता श्रीकृष्ण की नगरी से पूर देश को दिया। देश के अमन पसंद लोगों ने एक साथ बैठकर सामूहिक रूप से रोज इफ्तार किया। इस मौक़े पर शाही मस्जिद इदगाह कमेटी के अध्यक्ष जनाब डॉक्टर जेड हसन, सचिव तनवीर खान, कांग्रेस विधायक एंव विधान मंडल दल के पूर्व नेता जमाव प्रदीप माथुर,राष्टीय लोकदल के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अशोक अग्रवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री जनाब जहीर अब्बास जैदी, अकील उद्दीन,बोबी भारती, फैजआम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ़.इलियास, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉक्टर शेख, अजमल प्रधान, असलम शेख, डॉ रशीद चौधरी, मंसूर अली, अनवार हुसैन, विष्णु गुप्ता, नागपाल जी, भगत सिंह, जाकिर भाई, नौशाद खांन, नईम खॉन, फहीम खान,  नदीर आदि सैकड़ों की तादाद में लोगों ने शिरकत की। रोजा इफ्तार में आये हुये सभी का डॉक्टर रशीद चौधरी ने शुक्रिया कहा। रोजा इफ्तार में आये सभी लोगों का डा.रशीद चौधरी ने धन्यवाद दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने