उतरौला बलरामपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व Q.R. फाउंडेशन NGO जिला अध्यक्ष नदीम काजी अपने पूरी टीम के साथ 
देवी पाटन मंदिर में जाकर गौ सेवा केंद्र पहुंचकर गौशाला में कार्य कर रहे गौ सेवकों को अंग वस्त्र, बर्तन,गौ सेवा कार्य सामग्री व सम्मान राशि देकर उन्हें सम्मानित किया गया।इस मौके पर नदीम काजी ने कहा कि यह हमारे फाउंडेशन के तरफ से पूरे जिले के गौ सेवा केंद्रो में कार्य कर रहे गौ सेवको को इसी तरह सम्मानित किया जायेगा। देवी पाटन मंदिर के पूज्य महंत श्री मिथलेशनाथ योगी  महाराज ने कहा कि नदीम काजी व उनकी पूरी टीम को धन्यवाद जो गौ सेवको का सम्मान का यह अति उत्तम कार्य है।
नदीम काजी के द्वारा किये जा रहे समाज सेवा अति उत्तम है, नदीम काजी कीओर से उनके पूरे सहयोगीयो को इस तरह कार्य करने पर सदा हमारा आशीर्वाद रहेगा। नदीम काजी ने देवी पाटन मंदिर के गौ सेवा केंद्र के गौ सेवको को असवसन देत हुए कहा कि आप लोगो से समय-समय पर हर तरह की जरूरत की सामग्री हमारे फाउंडेशन के तरफ़ दिया जायेगा। फाउंडेशन के संयोजक अतुल जायसवाल ने कहा आप सभी गौ सेवको का हर सम्भव सहायता किया जायेगा, फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने फाउंडेशन का सम्पर्क नम्बर देकर कहा कि आप लोगो को कभी भी कोई जरूरत हो तो सूचना करे, ताकि हमारी  टीम के लोग तुरंत पहुंचेगे। हमारे अध्यक्ष भाई नदीम काजी साहब के साथ सदा समाज सेवा में हम खड़े रहेगे 
इस अवसर पर Q.R. Foundation NGO के अध्यक्ष नदीम काजी साहब व संयोजक  अतुल जायसवाल व उपाध्यक्ष सलमान खुर्शिद व सदस्य कृष्ण चंद्र शर्मा संजय कुमार महेश कुमार सद्दाम हुसैन ऐजाज अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।

असगर अली
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने