![]() |
| बीडीओ पद पर चयनित अभिषेक पाल |
जलालपुर (अम्बेडकरनगर)।
तहसील क्षेत्र अंतर्गत नेवादा गांव के 26 वर्षीय अभिषेक पाल ने PCS परीक्षा उत्तीर्ण कर बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) पद पर चयनित होकर परिवार और इलाके का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अभिषेक पाल, विसर्जन पाल के पुत्र हैं और पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई विवेक पाल तथा भाभी दोनों शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी बहन पूनम पाल इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं और दूसरी बहन नीलम पाल लोहिया इंस्टिट्यूट लखनऊ में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं जबकि तीसरी बहन भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।
![]() |
| सफलता को परिजनों व शुभचिंतकों संग खुशियाँ साझा करते अभिषेक |
अपनी मेहनत और लगन अभिषेक ने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की है। उनके पिता लेखपाल पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।
अभिषेक की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।
Author
![]() |
| जीवन |



एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know