उतरौला बलरामपुर थाना गैडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पंचायत हासिम पारा में स्थित एस.एस.बी.इण्टर कालेज में हर साल की तरह इस साल भी वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति ने इस कार्य क्रम को विशेष रूप बना दिया। इस कार्य क्रम का मुख्य उद्देश्य था, कि छात्रों की शैक्ष णिक उपलब्धियों को सराहना और उनके भविष्य के लिए प्रेरित करना था।कालेज के डायरेक्टर डॉक्टर एह सान खान के छोटे भाई डॉक्टर अताउल्ला ने उपस्थित होकर छात्रों की कड़ी मेहनत,अनु शासन और समर्पण की सराहना की।उन्होंने कहा कि छात्र अपने जीवन ही नहीं भविष्य की नींव तैयार करता है। जो विद्यार्थी आज मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करते हैं, वही आगे चलकर समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते हैं। साजिदा हॉस्पिटल उतरौला के डायरेक्टर डॉक्टर एह सान खान ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण अनुशासन और प्रबंधन प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि एक बेहतर स्कूलिंग और सशक्त मैनेजमेंटसिस्टम ही नहीं छात्रों के सर्वां गीण विकास की एक आधार शिला होता है।
मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मा नित कर उनका उत्साह वर्धन भी किया गया, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिले विद्यालय के प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों,अभिभावकों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने