उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत लाल नगर बिरदा बनिया भारी में स्थित न्यू आंगन बाड़ी केन्द्र बनने से ग्राम वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
दिनों से बन रहे आंगन बाड़ी केन्द्र का निर्माण कार्य पूरा होने से आज दिनांक 30/03/26 दिन सोमवार लगभग एक बजे आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन करने के लिए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी खण्ड विकास अधिकारी उतरौला इन्द्रावती वर्मा के द्वारा फीता काट उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान ए डी ओ पंचायत मुस्तकीम खां,ग्राम प्रधान इबरार अहमद खां,आंगनबाड़ी कार्यकत्री संजू सोनी, सुनीता देवी, रोजगार सेवक अफ जाल अहमद खां,के अलावा गांव के निवा सी पल्टू दास, नटवर लाल, अंसार अहमद खां, रिक्खी राम, बृजभान व अशफाक अहमद सहित गांव सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know