राजकुमार गुप्ता
मथुरा नगला चंद्रभान स्थित एक पब्लिक स्कूल के एक दर्जन बच्चे लंच करने के बाद एक दम बीमार पड़ गए। उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दाखिल कराया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सीएमओ भी मौके पर पहुंच गए।
स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती छात्रा अर्पिता ने बताया कि उन्होंने दोपहर में साथ मिलकर खाना खाया था। खाना घर से लेकर आई थी। लेकिन सभी एक दूसरे को शेयर कर खाना खा रही थी,तभी उन्हें आँखों में दर्द, गले में जलन और पेट में दर्द महसूस हुआ।
इसकी शिकायत उन्होंने स्कूल प्रबंधक से भी की। सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ अजय कुमार और केंद्र अधीक्षक डॉक्टर्स की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां योग्य डॉक्टरो की देख रेख में बच्चों का इलाज चला और उन्हें स्वस्थ करने के बाद घर पहुंचाया गया। केंद्र अधीक्षक डॉ रामबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चे भर्ती हुए। उनका सकुशल इलाज किया गया। पेट दर्द, गले में जलन और आँखों में दर्द की शिकायत थी। कारण स्पष्ट नहीं हैं। फूड पाॅयजनिंग भी हो सकती है।
क्या बेर खाने से हुआ फूड प्वाइजनिंग-
बीमार छात्राओं ने बताया कुछ बच्चे अपने घर से बेर लेकर आए थे जिनको लंच के दौरान साझा करके खाया। खाने के कुछ देर बाद ही दो दर्जन से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई जिनको आनन फानन में इलाज के लिए भर्ती कराया। वही बच्चों का उपचार किया जा रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने