राजकुमार गुप्ता
मथुरा।मार्च माह समाप्ति की ओर है, साथ ही गर्मी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराना शुरू कर दिया है। इन दिनों रात के समय मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। उनकी फौज शाम होते ही कानों में अपना राग अलापने लगती है। आम आदमी की जहां रातों की नींद हराम है।जनपद में बढ़ रहे मच्छर के प्रकोप रोकने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से उदासीन नजर आ रहा है।लोग मच्छरों से राहत पाने के लिए क्वाईल और अगरबत्ती जला लेते हैं कुछ देर के लिए तो लोगों को राहत मिलती है उसके बाद मच्छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है।नगर निगम एव नगर पालिकाओ एवं जनपद की नगर पंचायत की अनदेखी के कारण समस्या बढ़ती ही जा रही है। शाम होने के बाद घर हो या बाहर मच्छरों का प्रकोप बढ़ा रहता है। वाहनों में भी मच्छर पीछा नहीं छोड़ते।मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य महकमा भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। नगर निगम नगर पालिका/पंचायत महकमा हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। ऐसा लग रहा है जैसे वह मच्छर जनित बीमारी के विकराल रूप लेने के इंतजार में है। मच्छरों की फौज का रोकथाम लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। चाहे वह नगर निगम हो या नगर पालिका/पंचायत महकमें की ओर से ना फागिंग ही कहीं कराया जा रहा है और न ही डीडीटी दवा का छिड़काव। इससे मच्छरों का आतंक लोगों को मानसिक परेशानी का सबब बन गया है। गांव से लेकर शहर तक के झाड़ी, कूड़ा करकट वाली जगह  वाले स्थलों पर मच्छरों का बसेरा हो गया है।खास बात का नगर पालिका और नगर पंचायत महकमा की लापरवाही कहीं किसी के लिए जानलेवा न बन जाए। इसको लेकर लोगों में नगर निगम /पालिका/पंचायत के खिलाफ नाराजगी व्याप्त हो गई है।मच्छरों से मवेशियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मच्छर के प्रकोप से मलेरिया, डेंगू, फलेरिया, चिकनगुनिया आदि बीमारी फैलने की आशका बनी हुई है। लोग कहते हैं कि मच्छरों से इतना परेशान कर रखा है कि मच्छरदानी के बिना सो नहीं पाते हैं। बताया गया जब उच्च अधिकारियों का आदेश मिलेगा तभी प्रारंभ होगा।कहते हैं कि सफाईकर्मियों के नियमित नहीं आने के कारण साफ-सफाई समय पर नहीं हो पाती है। जिस वजह से कचरे और नाले में गंदगी बढ़ती जा रही है। जिस वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ते जा रहा। पहले तो गर्मी आने के साथ डीडीटी का छिड़काव किया जाता था लेकिन इस गर्मी निगम/ पालिका/पंचायत के द्वारा कोई पहल नहीं की गई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने