अंबेडकर नगर ÷ भाजपा अपनी चुनावी बिसात बिछाते हुए घर घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क कर उनके घरों पर अपने प्रतीक चिन्ह पहुंचाने का अभियान बहुत तेजी से चला रही है। भाजपा नेता संगठन द्वारा आवंटित शक्ति केंद्रों की बूथों पर निवास कर रहे सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भाजपा को एक एक वोट दिलाने की अपील कर रहे हैं।
        रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने संगठन द्वारा आवंटित तिलकार पुर शक्ति केंद्र की बूथ संख्या 241,242 नरकटा वैरागीपुर पर जाकर बूथ समिति एवम पन्ना प्रमुखों की बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लाभार्थियों सहित प्रत्येक घरों पर दस्तक देकर भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय को जीत दिलाने की अपील किया। कहा कि युवा भाजपा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय की स्वच्छ,ईमानदार और बेदाग क्षवि है।सीधा सदा सरल व्यक्तित्व और निरंतर क्षेत्र के विकास की उनकी अवधारणा उन्हें अच्छे जन सेवक की योग्यता प्रदान करता है।उन्होंने कभी किसी का दिल नहीं दुखाया है।जनता की पहली पसंद भाजपा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय बन चुके हैं।
        भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गांव,गरीब,युवा,नारी शक्ति और किसान की सम्मान के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2019 की लोक सभा चुनाव में देश की जनता से जो देश और जनहित का संकल्प लिया था उसे शत प्रतिशत पूरा कर दिया है।देश की विकास से जम्मू कश्मीर को अछूता रखने और आतंक वाद की पोषण वाले कानून धारा 370 की समाप्ति कर भाजपा सरकार ने वहां की विकास को गति देते हुए आतंक वाद का सफाया कर दिया है।अयोध्या में भगवान श्री राम लला की जन्म भूमि के 500 वर्षों की कानूनी लड़ाई का फैसला करवाकर जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण भाजपा सरकार में ही सम्भव हो सका है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के किसी भी मंत्री के ऊपर भ्रष्ट्राचार का कोई केस दर्ज नहीं है।विपक्षी दलों की सरकारें भ्रष्ट्राचार में आकंठ डूबे हुए हैं।विपक्षी दलों के मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री भ्रष्ट्राचार के आरोप में जेल की सलाखों तक पहुंच गए हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के साथ घर घर सम्पर्क में हंसवर मण्डल अध्यक्ष सुग्रीव कन्नौजिया,बेवाना मण्डल प्रवासी सत्यपाल पटेल,पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नारद विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष आकाश पाठक सहित पार्टी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने